Tuesday, June 2, 2026
spot_img

ईडी ने बैंक कर्ज की हेराफेरी के मामले में बेस्ट फूड्स के पूर्व प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार

(24X7newstime Correspondent)
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत बेस्ट फूड्स लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए उन्हें छह दिन की हिरासत में ले लिया है।
ईडी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसकी दिल्ली की टीम ने गुप्ता को आठ अगस्त को गिरफ्तार कर विशेष अदलात में पेश किया । अदालत ने उन्हें छह दिन की हिरासत में ईडी को सौंप दिया।
विज्ञप्ति में कहा गया है हिरासत में पूछताछ के बाद ईडी ने गुप्ता को फिर 13 अगस्त को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 27 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने मेसर्स बेस्ट फूड्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ 2020 में सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर जाँच शुरू की। यह मामला मेसर्स बेस्ट फूड्स लिमिटेड द्वारा बैंकों के एक कंसोर्सियम से लिए गए 1740 करोड़ रुपये के ऋणों के कथित गबन से जुड़ा है। ईडी ने इस मामले में अपनी जाँच तेज कर दी है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईडी ने 15 से 17 जुलाई तक पीएमएलए, 2002 के तहत इस मामले की जांच के सिलिसले में करनाल, चंडीगढ़, कैथल और अंबाला स्थित पाँच परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, एजेंसी ने पीएमएलए 2002 के तहत पाँच महंगे वाहनों की पहचान की और उन्हें ज़ब्त कर लिया, जिनके अपराध की आय होने का संदेह है। मुख्य आरोपी, बेस्ट फूड्स लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक गुप्ता ने कथित तौर पर कानूनी और वित्तीय निगरानी को दरकिनार करते हुए, अपने रिश्तेदारों के नाम पर पंजीकृत 75 से अधिक फर्जी संस्थाओं के माध्यम से कंपनी की संपत्तियों की खरीद में मदद करके, परिसमापन के दौरान कंपनी की नीलामी प्रक्रिया में हेराफेरी की।
अपनी जाँच के दौरान, ईडी ने 200 करोड़ से अधिक मूल्य की बेनामी संपत्ति का पता लगाया, जिसके बैंक फंड से हेराफेरी किए जाने का संदेह है। ईडी अवैध धन का पता लगाने और कथित धोखाधड़ी में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास जारी रखे हुए है। मामले की जाँच अभी जारी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles