Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भिण्ड में खाद की किल्लत पर किसानों का गुस्सा फूटा, कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भिण्ड । खाद वितरण की अव्यवस्था को लेकर आज सोमवार को भिण्ड शहर के किसानों ने बाईपास भरौली रोड पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुआ किसानों का आंदोलन देर शाम तक जारी रहा।
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाद के टोकन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन उन पर अक्टूबर माह की तारीख दर्ज है। किसानों का कहना था कि जब टोकन आज बांटे जा रहे हैं तो खाद भी तुरंत उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
धरना स्थल पर किसानों ने सड़क पर चटाई बिछाकर कब्जा कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दीं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि आज ही खाद का वितरण किया जाए।
किसानों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में गड़बड़ी सरकार की नाकामी है। यदि किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। हालांकि किसानों ने उनका विरोध करते हुए साफ कहा कि वे किसी भी तरह की समय सीमा स्वीकार नहीं करेंगे।
वही दोपहर बाद कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया भी आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारी समितियों और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और खासतौर पर सहकारी समिति के डीएमओ अमित गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए।
वही किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें समय पर खाद नहीं मिली तो खरीफ फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन बार-बार स्थान बदलकर वितरण और टोकन प्रणाली लागू कर केवल किसानों को भ्रमित कर रहा है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद वितरण की प्रक्रिया सुचारू होगी। लेकिन किसानों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें खाद नहीं मिलेगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles