Tuesday, June 2, 2026
spot_img

सी पी राधाकृष्णन के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में मिलेगी मदद: मुर्मु

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सी पी राधाकृष्णन को देश का नया उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके दशकों के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार श्री राधाकृष्णन के मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए जाने के बाद श्रीमती मुर्मु ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।“

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए चुनाव में श्री राधाकृष्णन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles