Tuesday, June 2, 2026
spot_img

विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अधिकारियों को चेतावनी जन शिकायतों का समय से निराकरण नही हुआ तो होगी कड़ी कार्यवाही

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा । आज से पॉच दिन बाद जिलों में जन शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों की राज्य स्तर पर समीक्षा होनी है। जिसमें शतप्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करने वाले जिलों को सम्मानित किया जायेगा। जिसको लेकर हर जिले में प्रकरणों के निपटारे की गहनता से समीक्षा चल रही है। इसी को ध्यान में रखकर विदिशा जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंशुल गुप्ता ने जिले में सभी विभागों में आ रही जन शिकायतों तथा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त लम्बित आवेदनों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि अभी भी कई विभागों में प्रकरण लंबित है। जिसपर उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग रैकिंग सूची जारी होने में मात्र पांच दिन बचे है। इस लिए शेष चार दिन में हरेक विभाग अपने वेस्ट प्रदर्शन को दर्शाते हुए जिले को टॉप फाइव सूची में शामिल हो सकें इसके लिए संतुष्टिपूर्वक समाधान पर विशेष बल दें। आवश्यकता पड़ने पर आवेदको से वन टू वन चर्चा करें। उन्होंने सभी एसडीएम को भी अनुविभाग स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु पूर्वानुसार शिविर आयोजित कर सभी विभागो के आवेदनो के निराकरणो की पहल करें। बैठक में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन के तहत अगस्त माह की कुल दर्ज 11 हजार 743 शिकायतो का शत प्रतिशत निराकरण कराया जाना है। सीएम हेल्पलाइन की आज जारी रैकिंग सूची में विदिशा चौबीसवें स्थान पर है। उन्होंने डी और सी ग्रेड में शामिल विभागो के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आवेदनो के निराकरणो में तेजी लाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर नितिन जैन को निर्देश दिए है कि जिले के ऐेसे विभाग को सी और डी ग्रेड सूची में शामिल है उन विभागो के विभागाध्यक्षो को अर्द्ध शासकीय पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी के कार्याे खासकर सीएम हेल्पलाइन के आवेदनो को निराकरण करने में रूचि प्रदर्शित नहीं करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के प्रस्ताव प्रेषित करें।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक के पहले जिले में क्रियान्वित विभिन्न अभियानो की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाडा अभियान जो 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक क्रियान्वित किया जाना है। उपरोक्त अवधि के दौरान हरेक विभाग के कार्याे की उपलब्धियां स्पष्ट रूप से परलिक्षित हो उन्हांेने शासन द्वारा जारी निर्देशो के अलावा ऐसे विभाग जो उक्त पखवाडे में शामिल नहीं है उन विभागो के द्वारा भी कार्याे को अंजाम दिया जाए। इसके लिए उन्होंने विभागवार स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना तय कर उन्हें पूरा कराने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है। इसी प्रकार धरती आबा अभियान, पोषण अभियान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के साथ-साथ आजीविका मिशन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, जिला परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल जीवन मिशन, आरईएस, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू समेत अन्य विभागो के अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिए गए है।
जिले में आगामी रबी फसल के लिए अभी से किसानो की मांग के अनुसार बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियोें को निर्देश देते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग के अमलेे द्वारा जिले में संचालित खाद व बीज विक्रय दुकानो का नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि प्रमाणित खाद बीज की बिक्री हो। उन्होंने विक्रय दुकानो के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पंजी पर तमाम जानकारियां दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी नकली खाद, बीज का विक्रय ना हो वहीं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी ना हो इसके लिए सतत मानिटनिंग की व्यवस्था क्रियान्वित कराने पर बल दिया है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में अभी से नरवाई न जलाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन करने हेतु कार्ययेाजना बनाने के निर्देश दिए है।

शासकीय उचित मूल्य दुकानो के माध्यम से पात्रता पर्ची धारको को प्रदाय अनाज के वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कते ना हो पर विभागीय अमला विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने समीक्षात्मक बैठक में छात्रावासो के विद्यार्थियों को प्रदाय अनाज की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। विद्यार्थियों को प्रदाय गेंहू की क्वालिटी बेहतर हो इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागो के अधिकारियों और छात्रावास अधीक्षको को निर्देश देते हुए कहा है कि मुझे अभी तक किसी भी अधिकारी व छात्रावास अधीक्षक से यह जानकारी नहीं मिली है कि प्रदाय गेंहू की क्वालिटी किस प्रकार की होती है। बच्चों के स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार के खिलवाड ना हो खासकर खाद्य पदार्थाे में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड की उपलब्धियांे के अलावा जिले में अवैध खनिज परिवहन व उत्खनन, जिले में विभिन्न घटनाओं में हुई जनहानि जैसे सांप काटने, सड़क दुर्घटना, डिलेवरी के दौरान इत्यादि के संबंध में और आईटीआई और पॉलिटेक्निक में दाखिला, रोजगारमुखी योजनाओं से लाभांवितो, जीर्णशीर्ण सडको की मरम्मत, हर घर नल से जल की स्थिति, पानी टंकियो की साफ सफाई, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की है। श्री गुप्ता कोे विभिन्न विभागो में लंबित आवेदनो के निराकरणो पर संबंधित विभाग के द्वारा पिछले एक सप्ताह में क्या पहल की गई और कितने आवेदन निराकृत हुए है कि अद्यतन जानकारियां जिलाधिकारियों के द्वारा सांझा की गई है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया के अलावा, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें जबकि अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ खण्ड स्तरीय अन्य अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles